मनोरंजन जगत बाहर से दिखने में जितना ग्लैमरस लगता है, अंदर से उतना ही जटिल होता है। इंडस्ट्री में काम कर रहे कलाकारों की अपनी जिंदगी भी निजी नहीं रह पाती हैं। फैंस अपने पसंदीदा से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स जानने के लिए काफी इच्छुक रहते हैं। ऐसे में मीडिया में उनसे जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो आए तो वह चंद सेकेंड में वायरल हो जाती है। हालांकि, इसी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सेलेब्स भी मौजूद हैं, जो अपने बच्चों को बाहरी दुनिया से दूर रखते हैं और अभी तक उनका चेहरा भी छुपा कर रखा हुआ है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किसका नाम शामिल है...