अभिनय की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए हर किसी को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अभिनय की दुनिया में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने खूब मेहनत करते हुए बॉलीवुड में अपनी विशेष जगह बनाई है। इनमें से कुछ अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे यानी टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़े पर्दे तक पहुंची और आज सिनेमा की दुनिया की मशहूर अभिनेत्रियों में उनकी गिनती होती है। आइए आज उन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की।
विज्ञापन
2 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @mrunalthakur
मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर फिल्म जगत का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। बता दें कि मृणाल ने टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘लव सोनिया’ से कदम रखा। अभिनेत्री ऋतिक रोशन के साथ ‘सुपर 30’ में और जॉन अब्राहम के साथ ‘बाटला हाउस’ में नजर आईं। इसके अलावा उन्हें फिल्म ‘सीता रामम्’ के लिए खूब प्यार मिला। Titanic: इस तरह से ऊंचे टैंक में फिल्माया गया था 'टाइटैनिक' का दरवाजे वाला दृश्य, केट विंसलेट ने किया खुलासा
विज्ञापन
3 of 5
विद्या बालन
- फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
विद्या बालन
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने भी अपने दम पर खूब नाम कमाया है। उन्होंने अभिनय करियर की शुरुआत 90 के दशक के शो ‘हम पांच’ में अहम किरदार निभाकर किया है। इसके बाद वह बंगाली फिल्म में नजर आईं। अभिनेत्री ने साल 2005 में ‘परिणीता’ से बॉलीवुड में कदम रखा।
4 of 5
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
यामी गौतम
यामी गौतम ने टीवी सीरियल ‘चांद के पार चलो’ और ‘ये प्यार न होगा कम’ से अभिनय की शुरुआत की है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ‘विक्की डोनर’ फिल्म से की है। अभिनेत्री ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है।