रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वेबसीरीज 'कैट' की कहानी अपराध, जासूसी, भाईचारे, और मानव संघर्ष पर आधारित है । यह सीरीज पारिवारिक रिश्ते, क्रोध और प्रतिशोध जैसी भावनाओं को मुख्य रूप से दिखाएगी। इसमें अभिनेता रणदीप के साथ सुविंदर विक्की, मनीष गुलाटी, हसलीन कौर, गीता अग्रवाल, दक्ष अजीत सिंह, सुखविंदर चहल, केपी सिंह, काव्या थापर, दानिश सूद और प्रमोद पत्थल जैसे पंजाबी सिनेमा के दमदार कलाकार भी नज़र आएंगे । पंजाबी में बनी इस सीरिज़ को नेटफ्लिक्स पर हिंदी और अंग्रेजी में भी रिलीज किए जाने की तैयारी चल रही है।