टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी तजिंदर सिद्धू यानी टीजे सिद्धू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेता ने 40 वर्षीय महिला से 1.99 करोड़ रुपये लेकर 2.5 फीसदी ब्याज पर पैसे लौटाने का वादा किया था। लेकिन अभिनेता ने अब तक केवल 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ही वापस की है।