मशहूर अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स और उनके पिता जेमी स्पीयर्स के बीच वर्षों पुराना कानूनी विवाद सुलझ गया है। इसी के साथ ब्रिटनी को अपने जीवन पर पूरा अधिकार भी मिल गया है और अपने पिता की 'कंजरवेटरशिप' से भी आजादी मिल गई है। 'कंजरवेटरशिप' को लेकर दोनों के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा था। इस विवाद का आधार यह था कि 'कंजरवेटरशिप' यानि बेटी ब्रिटनी स्पीटर्स के संरक्षक रहते हुए उनके पिता जेमी ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया। ऐसे आरोप खुद ब्रिटनी ने पिता पर लगाए थे। हालांकि, अब मामला सुलझ गया है।