फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boycott Pathaan: सुशांत के फैंस ने शुरू किया बायकॉट पठान का ट्रेंड, कहा- आमिर का घमंड तोड़ा अब शाहरुख की बारी

Tue, 13 Dec 2022 12:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब चर्चा में हैं। पिछले दिनों वह उमराह करने और मां वैष्णों देवी के दर्शन करने भी पहुंचे थे। जिसके बाद अभिनेता पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए। वह अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। बता दें कि कल ही इस फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ है। जिसकी चारों तरफ खूब तारीफ हो रही थी। इस गाने के व्यूज जरा देर में मिलियन में पहुंच गए थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर शाहरुख की फिल्म को बायकॉट करने का मांग चल रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बेशर्म रंग गाने की तस्वीर - फोटो : social media
हाल ही में, किंग खान की फिल्म 'पठान' का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद यूजर्स इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग करने लगे हैं। ट्विटर पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स 'बायकॉट पठान' ट्रेंड करा रहे हैं। साथ ही गाने में दीपिका पादुकोण के लुक्स पर भी सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बेशर्म रंग गाने की तस्वीर - फोटो : social media
इस समय ट्विटर की ट्रेंडिंग लिस्ट में 'बायकॉट पठान' ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स जमकर इस गाने की बुराई कर रहे हैं। यही नहीं इस गाने के लीड एक्टर्स  शाहरुख और दीपिका को भी खरी-खोटी सुना रहे हैं। गाने में दिखाए गए सीन्स और आउटफिट को लेकर भी यूजर्स दोनों पर तंज कस रहे हैं। यही नहीं, यूजर्स शाहरुख की पुरानी वीडियोज निकालकर उनकी तगड़ी आलोचना कर रहे हैं और उनके तीर्थ स्थल जाने पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

4 of 6
बेशर्म रंग गाने की तस्वीर - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शाहरुख की पुरानी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं भी एक पठान हूं, जब पाकिस्तान जीतता है तो मुझे लगता है कि मेरा वालिद जीत गया शाहरुख खान। सुना है इसकी पठान मूवी आ रही है, जिसे सफल करवाने के लिए ये माता रानी के दरबार में गया है। इसके नीचे उन्होंने 'बायकॉट पठान।' लिखा। वहीं दूसरे यूजर ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा' और शाहरुख खान के 'पठान' का पोस्टर शेयर कर लिखा 'एक का घमंड टूट चुका है और एक का तोड़ना बाकी है।'
विज्ञापन

5 of 6
बेशर्म रंग गाने की तस्वीर - फोटो : social media
कुछ यूजर्स ने दीपिका के बिकिनी लुक्स पर भी भद्दे कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा- 'बेशर्म लोग अब यह पारिवारिक सिनेमा नहीं रह गया है। चलो मान लेते हैं कि पहले हफ्ते खान के चमचे सिनेमा घर जाएंगे। लेकिन दूसरे हफ्ते कौन बचाएगा पठान को?' इतना ही नहीं, कुछ ने 'भगवा' रंग को भी इसमें घसीट लिया और एक्ट्रेस के ऑरेंज बिकिनी पर सवाल खड़े किए।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेशर्म रंग गाने की तस्वीर - फोटो : social media
एक और यूजर ने लिखा, 'यह अत्यंत ही वाहियात है। ये सभी लुक्स से ये लोग एक संदेश साफ-साफ देना चाहते हैं की बॉलीवुड का सिर्फ एक ही उद्देश्य है की भारत और उसकी मर्यादा को खत्म करना और संस्कृति को भी पूरी तरह खत्म कर देना'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें