फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: ‘छावा’ के आगे पहले दिन ही धराशाई हुई अर्जुन कपूर की फिल्म, जानिए सभी फिल्मों का कलेक्शन

Sat, 22 Feb 2025 08:24 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने पहले दिन ही निराश कर दिया। वहीं, ‘छावा’ की कमाई में बढ़त आई है। आइए जानते हैं शुक्रवार को फिल्मों का क्या हाल रहा?
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, लेकिन इसने पहले दिन ही निराश कर दिया। हालांकि, फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहनाएं मिली थीं। बावजूद इसके यह दर्शकों को अपनी ओर खींचने में नाकाम रही। दूसरी ओर विक्की कौशल की ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। वह लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है। दक्षिण भारतीय फिल्म ‘तंडेल’ ने रिलीज के 15वें दिन भी अपनी कमाई जारी रखी है। आइए इन जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन

2 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेरे हसबैंड की बीवी कलेक्शन
अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने पहले दिन ही लोगों को निराश कर दिया। फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पहले दिन फिल्म ने महज 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है।  
विज्ञापन

3 of 5
मेरे हसबैंड की बीवी मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर की पिछली पांच फिल्मों का ऐसा रहा हाल:
 
फिल्म कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
सिंघम अगेन 247.85 
द लेडी किलर .01
कुत्ते      4.65
एक विलेन रिटर्न्स 41.69
संदीप और पिंकी फरार 0.35









 

4 of 5
'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छावा
छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का गजब जादू दर्शकों पर चला है। सिनेमाघरों में इसे खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और सातवें दिन गुरुवार को 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक यह 242.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थंडेल - फोटो : इंस्टाग्राम- @chayakkineni
तंडेल
नागा चैतन्य और साई पल्लवी की दक्षिण भारतीय फिल्म ‘तंडेल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो सप्ताह से अधिक हो चुके हैं। फिल्म ने शुरुआत में तो ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी कमाई में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को फिल्म ने 56 लाख रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस से किया था। शुक्रवार को इसकी कमाई घटकर 49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो यह अब तक 61.19 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें