स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा की अदाकारी के लोग कायल हो गए हैं। पर्दे पर उनकी मेहनत साफ झलकती है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी है। फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी सुस्त है। रणदीप हुड्डा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर की हालत भी खस्ता होती दिखाई दे रही है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन महज 65 लाख रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म ने अब तक 10.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।