बॉलीवुड की पहली 5 पार्ट्स वाली फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन बिता चुकी ‘हाउसफुल 5’ की अब 12वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। जानते हैं मंगलवार को कैसा रहा फिल्म का हाल।