फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: जूनियर एनटीआर की तारीखों की तफ्तीश से दिलचस्प खुलासा, 2028 से पहले शुरू नहीं होगी ‘देवरा पार्ट 2’

Tue, 17 Jun 2025 06:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Devara Part 2: जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बीच फैंस अभिनेता की ‘देवरा पार्ट 2’ का भी इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि ‘देवरा पार्ट 2’ के लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। जानिए क्या है वजह।
विज्ञापन
1 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीब 300 करोड़ रुपये की लागत के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘देवरा पार्ट वन’ ने टिकट खिड़की पर सिर्फ 292.03 करोड़ रुपये ही कमाए थे। हिंदी में ये फिल्म सिर्फ 62.08 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी। इन दिनों इसकी सीक्वल की काफी चर्चा है। फिल्म के हीरो जूनियर एनटीआर ने फिल्म के निर्देशक के लिए जो सोशल मीडिया पोस्ट हाल ही में की थी, उसकी तफ्तीश करने पर दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन

2 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खूब हो-हल्ले के साथ रिलीज हुई जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ का दूसरा भाग कब आएगा? किसी को नहीं पता। हालांकि, रविवार को जूनियर ने फिल्म के निर्देशक कोरताला शिवा के जन्मदिन पर फिल्म के दूसरे भाग में काम करने की इच्छा जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि अब अगर जूनियर एनटीआर को फिल्म के दूसरे भाग की पटकथा पसंद भी आ जाए तो भी वह ये फिल्म अगले तीन साल तक शुरू नहीं कर सकते।

विज्ञापन

3 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते साल सितंबर में रिलीज हुई जूनियर एनटीआर की पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवरा’ के निर्माण के समय ही इसके निर्देशक कोरातला शिवा ने फिल्म को दो भागों में बनाने की घोषणा की थी, तब प्रशंसकों को उम्मीद थी कि पहले भाग की रिलीज के तुरंत बाद इसके दूसरे भाग की भी शूटिंग शुरू हो जाएगी। लेकिन, अब तक ऐसा कुछ हुआ नहीं है। 

4 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘देवरा’ का पहला भाग चूंकि टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक रौनकें नहीं बटोर पाया था और किसी फ्लॉप फिल्म का सीक्वल बना हो, ऐसा कम से कम भारतीय सिनेमा में अब तक नहीं हुआ है। जूनियर एनटीआर इन दिनों मुंबई में अपनी अगली फिल्म ‘वॉर 2’ की डबिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के पूरा होने के तुरंत बाद वह कौन सी फिल्म शुरू करने जा रहे हैं, इसका खुलासा होना अभी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जूनियर की डेट डायरी बताती है कि उनके पास निर्देशक प्रशांत नील की एक नई फिल्म है। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक पौराणिक ड्रामा में काम करने के लिए भी सहमति दी है। इसके अलावा नेल्सन दिलीप कुमार के साथ एक प्रोजेक्ट पर भी बातचीत जारी है। इन फिल्मों के चलते जूनियर एनटीआर की डायरी 2028 तक पूरी तरह से भरी ही नजर आ रही है। अगर कोरातला शिवा और जूनियर एनटीआर चाहें भी तो ‘देवरा 2’ की शूटिंग उसके बाद ही शुरू कर पाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें