Box Office Report: गुरुवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से बहुत ही खास रहा। नई रिलीज हुई फिल्मों पर पहले से चल रही फिल्में भारी रहीं। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन।
गुरुवार को सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों ने दस्तक दी। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने ठीक-ठाक कमाई की है। हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा' भारत के दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्में 'धुरंधर' और 'अवतार फायर एंड ऐश' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अदाकारी वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा थी। हालांकि इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा। ओपनिंग डे पर इसने 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
3 of 5
हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
एनाकोंडा
हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर इस फिल्म को भारत के दर्शकों की तरफ से कम ही प्यार मिला। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सिनेमाघरों में पहले से हॉलीवुड फिल्म 'अवतार-फायर एंड ऐश' लगी है। 'एनाकोंडा' पर इसका असर पड़ा है।
अवतार फायर एंड ऐश
गुरुवार को 'अवतार फायर एंड एश' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया। सातवें दिन इसने 13.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक कुल 109.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
धुरंधर
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' ने इक्कीसवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। तीसरे गुरुवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक कुल 633.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।