फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: 'महावतार नरसिम्हा' की लंबी छलांग, 'सन ऑफ सरदार 2'-'धड़क 2' पड़ीं बेजान; जानें 'सैयारा' का भी हाल

Sun, 03 Aug 2025 07:56 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Son of Sardaar Vs Dhadak 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नई और पुरानी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। एक या दो हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्में नई रिलीज हुई फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स
इनदिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। अगस्त के पहले वीकेंड पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से कुछ ने दर्शकों को आकर्षित करने में सफलता पाई, तो कुछ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। हालिया रिलीज ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘धड़क 2’, ‘सैयारा’, ‘किंगडम’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ की बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn
‘सन ऑफ सरदार 2’ 
अजय देवगन की चर्चित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल दर्शकों के बीच उत्सुकता तो पैदा कर पाया, लेकिन पहले दो दिनों में फिल्म की कमाई औसत ही रही। पहले दिन जहां फिल्म ने करीब 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, वहीं दूसरे दिन की कमाई बढ़कर 7.5 करोड़ तक पहुंची। कुल मिलाकर दो दिन में 14.75 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए फिल्म ने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया है। अब सबकी नजरें वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 Movie Review: घर छोड़ दिया दिमाग, तो हंसाएगी ‘सन ऑफ सरदार 2’; फिल्म में सब पर भारी एक बिहारी
 
विज्ञापन

3 of 6
धड़क 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
‘धड़क 2’
जाह्नवी कपूर के डेब्यू की अगली कड़ी मानी जा रही ‘धड़क 2’ को लेकर युवा दर्शकों में हल्की एक्साइटमेंट थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये ज्यादा असर नहीं छोड़ सकी। पहले दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ और दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानी दो दिन में कुल 7.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का ग्राफ धीमा है। समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म को लंबी रेस के लिए दर्शकों का समर्थन चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Dhadak 2 Review: सिद्धांत चतुर्वेदी चमके, लेकिन फिल्म जातिवाद जैसे मुद्दे को पूरी गहराई से नहीं पकड़ पाई

4 of 6
सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया
‘सैयारा’
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही ‘सैयारा’ ने अपनी रिलीज के 16वें दिन भी रफ्तार बनाए रखी। फिल्म ने 16वें दिन 6.35 करोड़ कमाए। फिल्म ने अब तक घरेलू स्तर पर 291.35 करोड़ रुपये और वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भले ही अब कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आ रही हो, लेकिन फिल्म ने इस साल के रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन में खुद को स्थापित कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara Movie Review: न कोई बड़ा ट्विस्ट, न हाई-वोल्टेज ड्रामा; फिर भी अहान-अनीत की जोड़ी ने दिल जीत लिया
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘किंगडम’
फिल्म ‘किंगडम’ ने पहले दिन शानदार 18 करोड़ की ओपनिंग की, लेकिन दूसरे दिन गिरावट के साथ 7.5 करोड़ और तीसरे दिन 8.08 करोड़ की कमाई हुई। तीन दिनों का कुल कलेक्शन 33.59 करोड़ पहुंच चुका है। अगर रविवार को अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो फिल्म फिर से ट्रैक पर लौट सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Kingdom X Review: विजय देवरकोंडा का 'साम्राज्य' फैंस को आया पसंद, एक्शन-थ्रिलर 'किंगडम' देख क्या बोले दर्शक?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महावतार नरसिम्हा - फोटो : एक्स
‘महावतार नरसिम्हा’ 
कम बजट और धार्मिक बैकड्रॉप वाली फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। आठवें दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ और नौवें दिन 15.35 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की। कुल मिलाकर 67.86 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने धार्मिक फिल्मों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Mahavatar Narsimha X Review: विष्णु जी के नरसिम्हा अवतार को देख भावुक हुए दर्शक, बताया- ‘सैयारा’ का एंटी वायरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें