फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड के बाद 'हक' और 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' की घटी कमाई, जानें 'जटाधरा' और 'द गर्लफ्रेंड' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Tue, 11 Nov 2025 08:06 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: वीकएंड के बाद लगभग सभी फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आई है। आइए जानते हैं नई रिलीज हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 8
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं। इनमें 'हक', 'जटाधरा', 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', 'द गर्लफ्रेंड' और 'द ताज स्टोरी' जैसी फिल्में शामिल हैं। वीकएंड के बाद लगभग सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घटा है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 8
हक - फोटो : यूट्यूब
हक
इमरान हाशमी और यामी गौतम की अदाकारी वाली फिल्म 'हक' सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चौथे दिन सोमवार को इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.45 करोड़ रुपये हो गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
जटाधरा - फोटो : इंस्टाग्राम
जटाधरा
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' का कलेक्शन वीकएंड के बाद काफी घट गया है। चौथे दिन सोमवार को फिल्म की कमाई 35 लाख रुपये रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 3.74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
 

तुम्हारे लिए रोए बिना एक भी रात नहीं सो सकी', सेलिना जेटली ने लिखी भावुक पोस्ट; हिरासत में है भाई

4 of 8
प्रेडेटर बैडलैंड्स - फोटो : एक्स
प्रेडेटर बैडलैंड्स
हॉलीवुड फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' ने शुरुआत में अच्छी कमाई की। वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में कमी दर्ज की गई। सोमवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 61 लाख रुपये कमाए। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.11 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 8
द गर्लफ्रेंड - फोटो : एक्स
द गर्लफ्रेंड
रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से कमाई जारी है। सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 83 लाख रुपये कमाए। अब तक इस फिल्म ने 7.23 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन

6 of 8
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
द ताज स्टोरी
परेश रावल की अदाकारी वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' के कलेक्शन में वीकएंड के बाद गिरावट आई है। 11वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 26 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 16 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

7 of 8
थामा - फोटो : Youtube Maddock Films
थामा
रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की अदाकारी वाली फिल्म 'थामा' का कलेक्शन भी वीकएंड के बाद घटा है। 21वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अब तक 131.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का भी वीकएंड के बाद कलेक्शन घटा है। 21वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 75.45 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें