फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधरा’ क्या वीकएंड के कलेक्शन को दोहरा सकी? चाैथे दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा हाल

Mon, 10 Nov 2025 09:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Jatadhara Day 4 Box Office Collection: सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड फिल्मों में असफलता मिलने के बाद साउथ सिनेमा की तरफ कदम बढ़ाए। हाल ही में उनकी एक साउथ फिल्म ‘जटाधरा’ रिलीज हुई। जानिए, इस फिल्म का चौथे दिन क्या कलेक्शन रहा है। 

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'जटाधरा' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सोनाक्षी सिन्हा की साउथ फिल्म 'जटाधरा' ने ओपनिंग डे पर 1.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज हुई। इस फिल्म काे देखकर दर्शकों का शुरुआती रिएक्शन भी अच्छा नहीं रहा। फिल्म का कलेक्शन चौथे दिन में आकर काफी कम हो गया है। जानिए, फिल्म 'जटाधरा' का कलेक्शन। 

विज्ञापन

2 of 5
'जटाधरा' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

‘जटाधरा’ का चौथे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘जटाधरा’ ने चौथे दिन 22 लाख रुपये ही कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन किया है। वीकएंड के मुकाबले सोमवार को इसका कलेक्शन करोड़ों से लाखों में सिमट गया है। रविवार को फिल्म ‘जटाधरा’ ने 1.25 करोड़ रुपये और शनिवार को 1.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह एक कॉमन ट्रेंड है कि वीकएंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ता है और सोमवार को कम होता है। लेकिन सोनाक्षी की फिल्म का कलेक्शन तो काफी कम हो गया है।

विज्ञापन

3 of 5
'जटाधरा' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का कुल कलेक्शन कितना रहा? 
फिल्म ‘जटाधरा’ की कुल कमाई की बात करें तो इसने अब तक 3.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 20 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है। लेकिन कमजोर कलेक्शन से लगता नहीं है कि यह अपना बजट का आंकड़ा छू सकती है। 

4 of 5
जटाधरा - फोटो : इंस्टाग्राम- @zeestudiosofficial
क्या है 'जटाधरा' की कहानी
फिल्म ‘जटाधरा’ की कहानी एक घोस्ट हंटर शिवा (सुधीर बाबू) की है। हर रात उसे एक सपना आता है जिसके तार उसके बचपन से जुड़े हैं। इसमें एक धन पिशाचनी (सोनाक्षी सिन्हा) भी है, जो गढ़े हुए खजाने की रक्षा करती है। कैसे शिवा उसका सामना करता है, यही फिल्म की स्टोरीलाइन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जटाधरा - फोटो : यूट्यूब
ये खबर भी पढ़ें: Jatadhara Review: दांत किटकिटाती सोनाक्षी को देख फोड़ लेंगे अपना सिर, समय और पैसे की बर्बादी है ‘जटाधरा’ 

'जटाधरा' का कई फिल्मों से थिएटर में मुकाबला 
इन दिनों सिनेमाघराें में हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’, बॉलीवुड फिल्म ‘हक’ और ‘द ताज स्टोरी’, साउथ फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ मौजूद है। साथ ही ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी थिएटर में टिकी हुई है। लेकिन ‘जटाधरा’ से ज्यादा कमाई सोमवार को हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने की, इसने लगभग 61 लाख रुपये कमाए। जबकि रविवार को भी यह फिल्म 3.5 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें