फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OG Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण का राज, ‘दे कॉल हिम ओजी’ की आंधी में उड़ी बाकी फिल्में

Fri, 26 Sep 2025 08:05 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: गुरुवार को सिनेमाघरों में साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई की। इसके आगे 'जॉली एलएलबी 3', 'मिराय', 'लोका चैप्टर 1' जैसी फिल्में घुटने टेकती नजर आईं। जानिए फिल्मों का कलेक्शन।

विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : एक्स

बीते दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया। इसकी वजह है पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी', जिसने रिलीज के पहले दिन ही सारे आंकड़े फेल कर दिए। थिएटर्स में अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, वहीं 'मिराय' ने भी मेकर्स को निराश किया। इसके अलावा अन्य फिल्में भी कमाई के मामले में फीकी पड़ती नजर आईं। चलिए जानते हैं गुरुवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा साबित हुआ।

विज्ञापन

2 of 6
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स

दे कॉल हिम ओजी
साउथ के दिग्गज अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही धमाकेदार कलेक्शन करते हुए 63 करोड़ रुपये कमा डाले। फिल्म ने कई रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है। मेकर्स के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड 154 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ‘दे कॉल हिम ओजी’ का निर्देशन सुजीत ने किया है। वहीं फिल्म में इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रकाश राज, श्रेया रेड्डी और प्रियंका मोहन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'ओजी' के भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने तेलुगु भाषी क्षेत्रों में सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। तेलुगु में फिल्म ने पहले दिन ही 63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। वहीं, तमिल में फिल्म ने सिर्फ 22 लाख रुपये कमाए। हिंदी पट्टी में फिल्म 50 लाख रुपये कमा पाई। सबसे कमजोरी कन्नड़ भाषी क्षेत्रों में है, जहां पहले दिन इसने सिर्फ तीन लाख रुपये कमाए। 

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने बीते दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.64 करोड़ रुपये कमाए। वहीं इसने बुधवार को 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे।  'जॉली एलएलबी 3' ने अभी तक एक हफ्ते में 73.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

4 of 6
मिराय - फोटो : X

मिराय
साउथ एक्टर तेजा सज्जा की ‘मिराय’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। ये फिल्म अब लाखों में सिमटती नजर आ रही हैं। फिल्म ने गुरुवार को मात्र 36 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 1.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'मिराय' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 84.41 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में तेज सज्जा के अलावा मांचू मनोज भी मौजूद हैं, जो खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
डेमन स्लेयर - फोटो : X
डेमन स्लेयर
जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने गुरुवार को 80 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 88 लाख रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 65.74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोका चैप्टर 1’ - फोटो : x
लोका चैप्टर 1
कल्याणी प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्म ने गुरुवार को 70 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 1.05 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘लोका चैप्टर 1’ ने 29 दिनों में कुल 142 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें