फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा बरकरार, वर्ल्डवाइड ‘छावा’ की कमाई को किया हासिल; 23वें दिन कितना रहा कलेक्शन?

Fri, 24 Oct 2025 10:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kantara chapter 1 Day 23 Box Office Collection: फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में आज 23 दिन हो चुके हैं। जानिए, इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

विज्ञापन
1 of 5
'कांतारा चैप्टर 1' कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म 23 दिन में ही 550 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। जानिए, अब तक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कितना कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन

2 of 5
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
23वें दिन का कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 23वें दिन भारत में 2.23 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 566.33 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म जल्द ही 600 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘छावा’ की बराबरी 
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ‘छावा’ के कलेक्शन की बराबरी कर ली है। फिल्म ‘छावा’ का कुल कलेक्शन 809 करोड़ रुपये थे। लेकिन सिनेमाघर में 23वें हफ्ते आकर ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने इस आंकड़े को हासिल कर लिया है। फिल्म ने 809 करोड़ रुपये का कलेक्शन अब तक वर्ल्डवाइड कर लिया है। 

4 of 5
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी 
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ भारतीय परंपरा, संस्कृति की कहानी कहती है। लोगों को उनकी जड़ों से जोड़ने का काम करती है। फिल्म में आस्था का एक धार्मिक पक्ष है, वहीं लोककथा का रोमांच भी है। साथ ही फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया है, साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। फिल्म को आम दर्शकों से लेकर सिनेमा जगत तक के सितारे सराहा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : इंस्टाग्राम- @ rishabshettyofficial
इन फिल्मों के साथ थिएटर में मुकाबला 
हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ रिलीज हुई, इस फिल्म ने चौथे दिन 3.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी चौथे दिन 2.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यही दो फिल्में ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में कड़ा मुकाबला दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें