फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: शुक्रवार को ‘रेड 2’ से लेकर ‘थंडरबोल्ट्स’ की धीमी पड़ी रफ्तार, जानिए ‘द भूतनी’ और ‘केसरी 2’ का हाल

Sat, 03 May 2025 08:26 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को नई रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन में कमी देखी गई। ‘रेड 2’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों के बीच अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, दूसरे दिन इसकी कमाई में लगभग 39 प्रतिशत की कमी आई। वहीं, ‘द भूतनी’, जिसने पहले दिन 65 लाख का कारोबार किया था, उसकी कमाई में मामूली कमी देखी गई। एमसीयू की ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भी कम कलेक्शन किया। अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी चाल बरकरार है। जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रेड 2
अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने ओपनिंग डे पर दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे दिन कमाई में कमी देखी गई। लगभग 39 प्रतिशत की गिरावट के साथ फिल्म ने शुक्रवार को 11.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस से 19.25 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें कि अभिनेता की पिछली कुछ फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। दो दिनों में फिल्म ने 31.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'द भूतनी' - फोटो : इंस्टाग्राम@imouniroy
द भूतनी
अजय देवगन की ‘रेड 2’ के साथ ही संजय दत्त की ‘द भूतनी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन यह फिल्म पहले दिन ही पस्त नजर आई। ओपनिंग डे पर इसने महज 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी कमी देखी गई और इसने 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' में संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी जैसे कलाकार हैं। 

4 of 5
थंडरबोल्ट्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंडरबोल्ट्स
हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया । फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इसने 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को इसके कलेक्शन में कमी आई। फिल्म ने दूसरे दिन 1.7 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस से बटोरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केसरी 2 - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
केसरी 2
नई रिलीज हुई फिल्मों के बीच अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी है। फिल्म की कमाई में गिरावट तो आई है, लेकिन इसमें मामूली अंतर देखने को मिले हैं। फिल्म ने गुरुवार को 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को यह कलेक्शन 1.1 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 74.75 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें