फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: अजय देवगन की ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘द भूतनी’ से आगे निकली ‘थंडरबोल्ट्स’

Fri, 02 May 2025 09:34 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: गुरुवार को अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने शानदार कमाई की। संजय दत्त की ‘द भूतनी’ ने निराश कर दिया। वहीं, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स
गुरुवार 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। यह फिल्म अजय देवगन की साल 2018 में आई ‘रेड’ की सीक्वल है। ‘रेड 2’ ने पहले दिन अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। इसके साथ ही संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' भी रिलीज हुई, लेकिन फिल्म ने पहले दिन ही निराश कर दिया। कमाई के मामले में यह लाखों के आंकड़े में ही रह गई। ‘द भूतनी’ से बेहतर एमसीयू की ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। दूसरी ओर ‘केसरी 2’ ने भी अपने पांव जमाए रखे हैं। पढ़ते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन

2 of 5
'रेड 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2
अजय देवगन ने ‘रेड 2’ से दमदार वापसी की है। अभिनेता की पिछली कुछ फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। इस साल की शुरुआत में अजय देवगन ‘आजाद’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। इस फिल्म से उनके भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने डेब्यू भी किया है। गुरुवार को ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस से 18.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
द भूतनी - फोटो : एक्स
द भूतनी
अजय देवगन की ‘रेड 2’ का सामना करने के लिए संजय दत्त की ‘द भूतनी’ सिनेमाघरों में उतरी थी, लेकिन यह फिल्म कमाल नहीं कर पाई। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' में संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी जैसे कलाकार हैं। बावजूद इसके फिल्म की कमाई का आंकड़ा लाखों में ही रहा। ओपनिंग डे पर फिल्म ने महज 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

4 of 5
थंडरबोल्ट्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंडरबोल्ट्स
एमसीयू की हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इसने चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केसरी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केसरी 2
इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पांव जमा रखे हैं। फिल्म की कमाई में गिरावट तो आई है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। नई फिल्मों के आने से उस पर कुछ खास असर पड़ता हुआ दिखाई नहीं दिया। फिल्म ने गुरुवार को 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 74.75 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें