फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 Cr Raid 2: रिलीज के नौवें दिन ‘रेड 2’ की बॉक्स ऑफिस सेंचुरी, अजय की सौ करोड़ी फिल्मों में अब इस नंबर पर

Sat, 10 May 2025 07:54 AM IST
सुवेश शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

100 Cr Raid 2: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने शुक्रवार को 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के नौवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यह कारनामा किया है। देखते हैं अजय देवगन की 100 करोड़ के क्लब में शामिल फिल्मों की लिस्ट।
विज्ञापन
1 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीमान भरोसेमंद यानी मिस्टर रिलायबल के नाम से हिंदी सिनेमा में लंबे समय से मशहूर रहे अभिनेता अजय देवगन ने अपने करियर की 16वीं सौ करोड़ी फिल्म दे दी है। अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘रेड 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये कमाने का सफर नौ दिन में पूरा किया है। इससे पहले अजय देवगन की फिल्म ‘टोटल धमाल’ ने यहीं आंकड़ा नौ दिन में पूरा किया था। अजय की पांच ऐसी फिल्मों जिन्होंने इससे भी कम अवधि में सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पाने में सफलता हासिल की है। 

Raid 2 Review: अजय देवगन के दमदार अभिनय से दमकी एक और फ्रेंचाइजी, राजकुमार गुप्ता ने जुटाई ‘ईमानदारों’ की फौज

विज्ञापन

2 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की इस साल की पहली फिल्म ‘आजाद’ रही जो 17 जनवरी को रिलीज हुई। इस फिल्म से अजय के भांजे अमान और रवीना टंडन की बेटी राशा ने डेब्यू किया। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई और ये फिल्म रिलीज के पहले दिन ही फ्लॉप घोषित हो गई। फिल्म ‘रेड 2’  अजय की इस साल की दूसरी फिल्म है। फिल्म को ‘अमर उजाला’ रिव्यू में चार स्टार मिले हैं और फिल्म ने पहले दिन से ही अपना टैम्पो बनाकर रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'रेड 2' का एक सीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘रेड 2’ की पहले हफ्ते की कमाई 95.75 करोड़ रुपये रही। फिल्म ने अंतिम समाचार मिलने तक शुक्रवार को पांच करोड़ रुपये का कारोबार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर लिया था और इसी के साथ फिल्म का आंकड़ा सौ करोड़ रुपये की कमाई पार कर गया। अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की सफलता उनके लिए काफी मायने रखती है क्योंकि फिल्म ‘शैतान’ के बाद से अजय देवगन की किसी भी फिल्म को दर्शकों ने सिनेमाघरों में पसंद नहीं किया।
 

4 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जहां तक बात अजय की सौ करोड़ी फिल्मों की संख्या की है तो फिल्म ‘रेड 2’ के सौ करोड़ का आंकड़ा छूने के साथ ही ये संख्या अब 16 तक पहुंच गई है। अजय की चार फिल्मों ने दो सौ या उससे अधिक की कमाई भी की है। अजय देवगन की किसी भी फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन करने के मामले में निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘तानजी द अनसंग वॉरियर’ नंबर वन पर है। इस फिल्म ने साल 2020 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 279.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


अजय देवगन की सौ करोड़ रुपये या उससे ऊपर कमाने वाली फिल्में
फिल्म     कुल कमाई (करोड़ रु.) सौ करोड़ में लगे दिन
सिंघम (2011)   100.30 50
बोल बच्चन (2012) 102.94 45
शिवाय (2016) 100.33 32
दे दे प्यार दे (2019) 103.64 28
रेड (2018) 103.07 22
गोलमाल 3 (2010) 106.34 17
सन ऑफ सरदार (2012) 105.03 16
गंगूबाई काठियावाड़ी (2022) 129.10 13
शैतान (2024) 149.49 10
टोटल धमाल (2019) 154.23 9
रेड 2 (2025) 100.75* 9
दृश्यम 2 (2022) 240.54 7
तानाजी (2020) 279.55 6
सिंघम रिटर्न्स (2014) 140.62 5
गोलमाल अगेन (2017) 205.69 4
सिंघम अगेन (2024) 268.35 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें