फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: बुधवार को धीमी हुई ‘ओजी’ की रफ्तार, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने किया कमाल; जानें अन्य फिल्मों का कलेक्शन

Thu, 02 Oct 2025 08:01 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बुधवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' के लिए फीका साबित हुआ, जबकि 'जॉली एलएलबी 3' ने अच्छा कलेक्शन किया।  

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इस समय पूरे देश में दशहरा के उत्सव का माहौल है। साथ ही इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों को कई फिल्में दिखाई जा रही हैं। एक और जहां साउथ की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' है, तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की 'जॉली एलएलबी 3' और 'होमबाउंड' भी शामिल है। बुधवार के दिन 'ओजी' के कलेक्शन की रफ्तार में कमी देखने को मिली, जबकि 'जॉली एलएलबी 3' ने बढ़िया कमाई की। चलिए जानते हैं बाकी फिल्मों के लिए बुधवार का दिन कैसा साबित हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स

दे कॉल हिम ओजी
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए ओपनिंग डे पर ही 63.75 रुपये कमा लिए थे। इसके बाद भी इस फिल्म का जलवा कायम रहा। हालांकि, बीते दिन बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। इसने 7वें दिन 6.54 करोड़ रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से 'ओजी' ने सात दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 161.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन

3 of 5
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : सोशल मीडिया

एक हफ्ते में ही दुनियाभर में कमाए इतने करोड़
'ओजी' के निर्माताओं के अनुसार फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने सात दिनों के अंदर ही 250 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में दिखे हैं। फिल्म में पवन कल्याण और इमरान हाशमी के अलावा प्रियंका अरुलमोहन, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास जैसे चर्चित साउथ एक्टर अहम किरदार निभा रहे हैं।

4 of 5
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को थिएटर्स में रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं।  इस फिल्म ने बुधवार को 4.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने मंगलवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने 13 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 101.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'होमबाउंड' फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
होमबाउंड
ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर लाखों की कमाई में सिमटती दिखी। इसने बुधवार यानी छठे दिन 31 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने मंगलवार को 28 लाख रुपये कमाए। 'होमबाउंड' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें