'कन्नप्पा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
कन्नप्पा
विष्णु मांचू अभिनीत 'कन्नप्पा' भी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। इस फिल्म की कहानी का प्लॉट पौराणिक कथाओं पर आधारित हैं। इसमें कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं, जैसे अक्षय कुमार, मोहनलाल, प्रभास और काजल अग्रवाल आदि। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन 'कन्नप्पा' ने कुछ खास कमाल नहीं किया है। बीते दिन मंगलवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को फिल्म ने 2.3 करोड़ रुपये कमाए थे। ये दिखाता है कि मंगलवार का दिन फिल्म के लिए शुभ नहीं रहा। अभी तक फिल्म ने कुल 27.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।