मशहूर डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में कई मशहूर गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। उन्होंने साउथ में 'बाहुबली' और 'पुष्पा' जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है, तो वहीं बॉलीवुड में 'जय हो' और 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है। अभी उनका करियर चमकने ही लगा था कि उस पर ग्रहण लग गया।
जानी मास्टर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें।