किंगडम
- फोटो : यूट्यूब
स्पाई थ्रिलर है ‘किंगडम’
‘किंगडम’ एक तेलुगु स्पॉई ड्रामा फिल्म है। गौथम तिन्ननुरी निर्देशित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने एक ऑफिसर की भूमिका निभाई है, वह अलग-अलग मिशन को अंजाम देता है। मगर अब वह ऐसे मिशन का हिस्सा है, जिसमें उसका सामना अपने ही भाई से होने वाला है। फिल्म की कहानी में विजय का किरदार श्रीलंका के एक जेल में जाता है, जहां उसको एक पावरफुल सिंडिकेट को खत्म करना है। लेकिन इस मिशन में चैलेंज यह है कि पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड उसका भाई है, जो कई साल पहले विजय से अलग हो गया था। अब अपने परिवार और कर्तव्य में से विजय का किरदार किसे चुनेगा, यह फिल्म ‘किंगडम’ की स्टोरीलाइन है।