Box Office Collection: शनिवार का दिन सिनेमाघरों में दिखाई जा रही सभी फिल्मों के लिए शुभ साबित हुआ। ‘हक’ की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसके अलावा 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', 'जटाधरा', 'द गर्लफ्रेंड', 'बाहुबली द एपिक' सहित अन्य फिल्मों ने भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया।
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में दिखाई जा रही हैं। शनिवार का दिन लगभग सभी फिल्मों के लिए शुभ संकेत लेकर आया। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' में शानदार उछाल देखने को मिला। वहीं 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', 'जटाधरा', के अलावा अन्य फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती नजर आईं। जानिए शनिवार के दिन क्या रहा फिल्मों का कलेक्शन।
विज्ञापन
2 of 9
'हक' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
हक
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' ने ओपनिंग डे 1.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बीते दिन शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन अच्छी कमाई करते हुए 3.35 करोड़ रुपये कमाए। 'हक' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 5.1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की कहानी की बात की जाए, तो यह एक लीगल ड्रामा फिल्म है, जो शाह बानो के सुप्रीम कोर्ट केस पर आधारित है।फिल्म का निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा ने किया है।
विज्ञापन
3 of 9
जटाधरा
- फोटो : सोशल मीडिया
जटाधरा
सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत ‘जटाधरा’ ने रिलीज के पहले दिन 1.07 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इसने शनिवार को भी 1.07 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 2.14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल ने किया है। फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश, राजीव कनकला और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
4 of 9
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
प्रेडेटर बैडलैंड्स
हॉलीवुड फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 2.4 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इसने शनिवार को 3.52 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में कुल 5.92 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दिमित्रियस शूस्टर-कोलोमाटांगी और एले फैनिंग ने फिल्म में शानदार अदाकारी की है। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
5 of 9
द गर्लफ्रेंड
- फोटो : एक्स
द गर्लफ्रेंड
रश्मिका मंदाना अभनीत फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 1.30 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। वहीं फिल्म ने शनिवार को 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी के अलावा अनु इमैनुएल, रोहिणी, कौशिक मेहता और राव रमेश हैं। इसका निर्देशन और लेखन राहुल रवींद्रन ने किया है।
विज्ञापन
6 of 9
बाहुबली द एपिक
- फोटो : एक्स
बाहुबली द एपिक
एक्टर प्रभास की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' को सिनेमाघरों में रिलीज एक नो दिन हो चुके हैं। फिल्म ने बीते दिन शनिवार को 69 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 37 लाख रुपये कमाए थे। ‘बाहुबली द एपिक’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 31.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
7 of 9
द ताज स्टोरी
- फोटो : एक्स
द ताज स्टोरी
फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने बीते दिन शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इसने शुक्रवार को 90 लाख रुपये कमाए थे। द ताज स्टोरी ने अभी तक 9 दिनों में कुल 13.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म का बजट 25-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में परेश रावल, जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ ने अभिनय किया है।
8 of 9
'थामा'
- फोटो : X
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' ने शनिवार को 1.40 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 80 लाख रुपये कमाए थे। 'थामा' ने अभी तक कुल 129.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे अभिनीत 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये से अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने बीते दिन शनिवार को 1.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 75 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म ने अभी तक कुल 73.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।