फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाहुबली द एपिक’ से लेकर ‘थामा’ तक, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ फिसली बड़ी फिल्में; जानें कलेक्शन

Tue, 04 Nov 2025 08:30 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: सोमवार आते ही सिनेमाघरों में दिखाई जा रही सभी फिल्मों की हालत बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती नजर आई। ‘बाहुबली द एपिक’, ‘द ताज स्टोरी’ से लेकर ‘थामा’ और ‘कांतारा 2’ तक, सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की फिल्में दिखाई जा रही है। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार की फिल्में शामिल हैं, जैसे ‘बाहुबली द एपिक’, ‘थामा’, ‘कांतारा 2’ आदि। सोमवार का दिन इन फिल्मों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ और बॉक्स ऑफिस पर ये फीकी साबित हुईं। जानिए सोमवार को क्या रही फिल्मों की कमाई।

विज्ञापन

2 of 7
बाहुबली द एपिक - फोटो : एक्स

बाहुबली द एपिक
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इसने रविवार को 6.3 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। ‘बाहुबली द एपिक’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन

3 of 7
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब

द ताज स्टोरी 
परेश रावल अभिनीत 'द ताज स्टोरी' ने ओपनिंग डे पर 01 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बीते दिन सोमवार को 1.06 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अभी तक कुल 6.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द ताज स्टोरी' का बजट 25-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ ने अभिनय किया है।

4 of 7
जानिए कब रिलीज होगी फिल्म मास जतारा, जल्द होगा तू मेरा लवर गाना रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
मास जतारा
साउथ अभिनेता रवि तेजा की फिल्म 'मास जतारा' ने बीते दिन सोमवार को 95 लाख रुपये कमाए। वहीं इसने रविवार को 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे। 'मास जतारा'ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 11.61 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में श्रीलीला भी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
'थामा' - फोटो : X
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'थामा' ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बीते दिन सोमवार यानी 14वें दिन 1.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'थामा' ने अभी तक कुल 121.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : यूट्यूब
एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इस फिल्म ने सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 
फिल्म ने अभी तक 14 दिनों में कुल 66.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 35 दिनों बाद भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। हालांकि फिल्म की कमाई अब गिरती नजर आ रही है। इस फिल्म ने सोमवार को मात्र 87 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। 'कांतारा चैप्टर 1' ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 611.69 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें