फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ की रफ्तार, जानें ‘रेड 2’ और बाकी फिल्मों का क्या है हाल

Thu, 22 May 2025 08:01 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ने लगी है। जानें बुधवार को क्या रहा मिशन इम्पॉसिबल 8 और बाकी फिल्मों का हाल।
विज्ञापन
1 of 5
टॉम क्रूज और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर कोई नई बॉलीवुड फिल्म लंबे वक्त से रिलीज न होने के चलते टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ और ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं। इनके साथ अजय देवगन की ‘रेड 2’ अपने 20 दिन पूरे करने के बाद दर्शकों को अपनी ओर खींच पा रही है। जानते हैं बुधवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा बीता।

विज्ञापन

2 of 5
मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ की कमाई अब हर बीतते दिन के साथ कमजोर पड़ती जा रही है। 17 करोड़ से भी ऊपर से अपनी शुरूआत करने वाली ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ अपने पांचवें दिन आते-आते 4.71 करोड़ पर सिमट गई। इसीलिए जहां फिल्म के 3 दिन में 50 करोड़ के आंकड़े को छूने की उम्मीद थी, वहां फिल्म 5 दिन पूरे होने के बाद भी 49.72 करोड़ पर ही अटक गई है। इससे पहले गुरुवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन बुधवार को ये घटकर 4.71 करोड़ पर ही सिमट गई।

विज्ञापन

3 of 5
मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग - फोटो : एक्स

आज 50 करोड़ का माइलस्टोन पाने की उम्मीद
‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ के आज बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद है। क्योंकि इस शुक्रवार राजकुमार राव की लंबे वक्त से अटकी ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होने जा रही है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इसकी रिलीज के बाद ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ की कमाई में और भी गिरावट आने की उम्मीद है।

4 of 5
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स
एक ओर जहां टॉम क्रूज अपने मिशन पर निकले हैं, वहीं दूसरी ओर एक और हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर अब अपने सांसे गिनने लगी है। बुधवार को अपने सातवें दिन फिल्म सिर्फ 2.25 करोड़ की ही कमाई कर पाई। इसके साथ ही सात दिनों में फिल्म की कुल कमाई सिर्फ 30.30 करोड़ तक ही पहुंच पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : साभार-@imdb.com/
रेड 2
हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ अभी भी सर्वाइव कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर अपने 21वें दिन ‘रेड 2’ ने बुधवार को 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपए जुटा लिया थे। इस तरह से अब 21 दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 155.10 करोड़ रुपए हो गया है। यह साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें