फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: फिल्म से रातोंरात बाहर हो गए ये सितारे, एक ने तो शूटिंग शुरू करने के बाद पीछे खींचे हाथ

Thu, 22 May 2025 12:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Paresh Rawal Hera Pheri 3 Controversy: फिल्मी दुनिया में कब क्या हो जाए, अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। फिल्में शुरू होते-होते ठंडे बस्ते में चली जाती हैं तो कई बार जिस सितारे के साथ फिल्म शुरू होती है, वह ही फिल्म से बाहर हो जाता है। कई स्टार्स रातोंरात फिल्म से बाहर हुए हैं। जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर-परेश रावल-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में खबर आई कि अभिनेता परेश रावल फिल्म 'हेरा फेरी 3' से बाहर हो गए हैं। इस खबर ने हलचल मचा दी है। हर कोई हैरान है। कथित तौर पर क्रिएटिव डिफ्रेंसेज के चलते परेश रावल ने फिल्म से अलग होने का फैसला किया। ऐसा पहली बार नहीं है, जब कोई कलाकार फिल्म का हिस्सा होने के बाद अचानक उससे बाहर हो गया। पहले भी ऐसा कई बार हुआ है। सितारों ने शूटिंग तक शुरू कर दी और फिर फिल्म से बाहर हो गए। जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : पीटीआई
करीना कपूर 
कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी करीना कपूर खान की डेब्यू फिल्म 'रिफ्यूजी' है। मगर, वे 'रिफ्यूजी' नहीं, बल्कि कहो ना प्यार है से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली थीं, लेकिन ऐसा हो न सका। बताया जाता है कि करीना ने फिल्म के कुछ सीन शूट भी कर लिए थे, लेकिन उन्हें बाद में इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना की मां बबीता के हद से ज्यादा शूटिंग में दखल की वजह से राकेश रोशन को यह फैसला लेना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय
'चलते-चलते' शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में किंग खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी लोगों को खूब प्यार मिला। आपको जानकर हैरानी होगी कि इससे पहले यह रोल ऐश्वर्या राय निभाने वाली थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन दिनों ऐश्वर्या का सलमान खान के साथ ब्रेकअप हुआ था, जिससे वह उबर नहीं सकी थीं। आगे चलकर यही उनके फिल्म में न काम करने की वजहों में से एक बनी थी।

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbirkapooronline
रणबीर कपूर 
रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों में अपने एक्टिंग का जादू दिखा चुके हैं। वह भी अचानक एक फिल्म से रातोंरात बाहर हो चुके हैं। इस फिल्म का नाम जोधा अकबर है। हालांकि रणबीर फिल्म से अलग क्यों हुए? इसका खुलासा नहीं हो सका।

Alia Bhatt: धूप में नहाते हुए आलिया ने बनाया पाउट, फैंस बोले- बहुत ही खूबसूरत बच्ची
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन 
कार्तिक आर्यन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कार्तिक को कथित तौर पर करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' से निकाल दिया गया था। इसके अलावा कार्तिक आर्यन को पहले 'हेरा फेरी 3' के लिए भी साइन किया गया था। मगर, बाद में फिल्म से उनका पत्ता साफ हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें