मिस्टर एंड मिसेज माही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में असफल रही हो, लेकिन अभिनेता की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ जान्हवी कपूर भी स्क्रीन साझा कर रही हैं। फिल्म ने तीसरे दिन 4.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 16.28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।