बॉलीवुड में जहां रिश्तों की मियाद काफी कम मानी जाती है, अगर ऐसे में वहां दो बड़े स्टार्स की शादी 50 से अधिक साल तक टिक जाए तो इसे एक उपलब्धि के तौर पर देखा जाना चाहिए। आज हम बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनकी सुपर स्टार पत्नी जया भादुड़ी के बारे में बात कर रहे हैं। दोनों आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। चलिए आपको अमिताभ और जया की लव स्टोरी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो शायद कम ही लोगों को पता होगी--
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ और जया
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के पॉवर कपल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1970 में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जया ने अमिताभ बच्चन को पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में तब पहली बार देखा और उन्हें देखते ही उनपर दिल हार बैठी थीं।
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ और जया
- फोटो : इंस्टाग्राम
जिन दिनों जया ने पहली बार अमिताभ बच्चन को देखा था उन दिनों वे पहले से स्टार थीं और अमिताभ तब स्ट्रगल ही कर रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने खुद खुलासा किया था कि जब उन्होंने एक मैगजीन की कवर पर पहली बार जया को देखा था तभी उन्हें अभिनेत्री से प्यार हो गया था। अमिताभ को जया की आंखें पसंद आई थीं।
4 of 5
अमिताभ और जया
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ और जया एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। उन्हीं दिनों दोनों की फिल्म 'जंजीर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही थी। दोनों एक साथ छुट्टी मनाने के लिए लंदन जाना चाहते थे। यह बात अमिताभ बच्चन के पिता जी को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा अगर छुट्टी मनाने जाना है तो पहले शादी कर लो फिर जाना। बस फिर क्या था चट मंगनी-पट ब्याह के तर्ज पर अमिताभ और जया की शादी हो गई। सूत्रों की मानें तो इस शादी में केवल पांच बाराती शामिल हुए थे।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन आज भी एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और एक-दूसरे को काफी सम्मान भी देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई बार अमिताभ का नाम एक अन्य अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया, लेकिन इस बात से दोनों के रिश्तों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आज अमिताभ और जया अपने भरे-पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।