फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 'भूल भुलैया 3' की आंधी में उड़ी 'सिंघम अगेन', 200 करोड़ क्लब में हुई शानदार एंट्री

Tue, 12 Nov 2024 10:06 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: अपने दूसरे सोमवार को 'सिंघम अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' को थोड़े से अंतर से पीछे छोड़ दिया, लेकिन बजट के हिसाब से सिंघम अगेन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिख रही है। वहीं, कार्तिक की भूल भुलैया 3 अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
विज्ञापन
1 of 6
सिंघम अगेन vs भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie
अजय देवगन और करीना कपूर खान की कॉप यूनिवर्स 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करने के लिए कड़ी टक्कर में हैं। अपने दूसरे सोमवार को 'सिंघम अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' को थोड़े से अंतर से पीछे छोड़ दिया, लेकिन बजट के हिसाब से सिंघम अगेन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिख रही है। वहीं, कार्तिक की भूल भुलैया 3 अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3
'भूल भुलैया 3' ने बेहतरीन कारोबार किया है। लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की इस तीसरी किस्त ने 200 करोड़ का कारोबार कर हर किसी को हैरान कर दिया है। और यह प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित हुई है। यही नहीं, इस फिल्म को मध्यम बजट पर भी बनाया गया था और 'सिंघम अगेन' जितना नहीं, इसलिए यह संख्या काफी अच्छी मानी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
200 करोड़ के पार पहुंचीं फिल्म
दूसरे वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, 'भूल भुलैया 3' ने सोमवार को गिरावट देखी। फिल्म ने शनिवार और रविवार को 15.5 करोड़ रुपये और 16 करोड़ रुपये कमाए, जो इसके दूसरे वीकेंड के लिए काफी अच्छा नंबर था। यह 'सिंघम अगेन' से ज्यादा था। इसके साथ ही फिल्म ने आखिरकार 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।  फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 204 करोड़ रुपये है। फिल्म ने 11वें दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म  204.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

4 of 6
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम अगेन
बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के लिए यह दिवाली वाकई खुशियों भरी थी। दिवाली वीकेंड पर रिलीज हुई दोनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, अब फिल्म की हालत खस्ता चल रही है। फिल्म ने भले ही ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी, लेकिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में फिल्म की सांस फूल गई है।
विज्ञापन

5 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
निराशाजनक प्रदर्शन जारी
सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। 11वें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 211.00 करोड़ रुपये ही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
अमरन
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की एक्शन-ड्रामा बायोपिक 'अमरन' दिवाली के त्यौहार के दौरान 31 अक्तूबर को रिलीज होने के बाद से ही काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असाधारण प्रदर्शन कर रही है, हाल ही में इसने 159 करोड़ रुपये की कमाई की है। सैकनिल्क के अनुसार, 'अमरन' ने अपने 12वें दिन 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 159 करोड़ रुपये हो गई।

Fawad Khan: 17 की उम्र में सदफ पर दिल हार बैठे थे फवाद खान, एक्टिंग छोड़ की नौकरी, तब हुआ निकाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें