रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप यूनिवर्स की फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इस यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' इसी महीने पहली तारीख को रिलीज हुई। हालांकि, इस बार बॉक्स ऑफिस की परीक्षा में वे खरे नहीं उतर पाए हैं। इस बीच रोहित ने अपनी अगली फिल्म का एलान किया है। वे अब लेडी कॉप यूनिवर्स पर फिल्म बनाएंगे और लीड रोल होगा दीपिका पादुकोण का। सिंघम अगेन के ही दीपिका के किरदार पर यह फिल्म बनेगी।