फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: अरशद की 'बंदा सिंह चौधरी' बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप, जिगरा-विक्की और विद्या भी हुई धड़ाम

Wed, 30 Oct 2024 09:10 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: आलिया भट्ट की 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। वही, 'विक्की और विद्या का वो वाला' वीडियो भी दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 4
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम

इन दिनों दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में फिल्मों की कमी नहीं है। अलग-अलग जॉनर की फिल्में लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक किसी हालिया रिलीज नई फिल्म की परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। आलिया भट्ट की 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। वही, 'विक्की और विद्या का वो वाला' वीडियो भी दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
जिगरा
आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन से ही खराब प्रदर्शन किया है। ओपनिंग डे से ही संघर्ष कर रही इस फिल्म को रिलीज हुए आज 19 दिन हो गए हैं और बहुत ही मुश्किलों के बाद यह 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाई है। 19वें दिन फिल्म ने 23 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक 31.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

3 of 4
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो
राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस मूवी में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिली है। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की हालत खस्ता है। फिल्म 'विक्की विद्या' बॉक्स ऑफिस पर जादुई आंकड़े तो नहीं जुटा पा रही, लेकिन फिलहाल इसने अपने बजट से अधिक कमाई तो कर ही ली है। मंगलवार को फिल्म ने 32 लाख रुपये का कारोबार किया है, इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 40.98 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

4 of 4
बंदा सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बंदा सिंह चौधरी
अरबाज खान की फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा प्रदर्शन कर रही है। अरशद वारसी की फिल्म ने फैंस की उम्मीद के मुताबिक काम नहीं किया है। या यूं कहें कि यह फिल्म अरशद वारसी के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'बंदा सिंह चौधरी' ने पांचवें दिन सात लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक कुल 98 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
 

Alia Bhatt: बेटी राहा को कहानियां सुनाने की आदत डाल रही हैं आलिया, बोलीं- हर माता-पिता को यह करना चाहिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें