फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: पहले दिन ही बिखरी ‘ग्राउंड जीरो’, 50 करोड़ के क्लब में शामिल ‘केसरी 2’; जानिए बाकी का हाल

Sat, 26 Apr 2025 08:19 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ पहले दिन ही बिखरती नजर आई। अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, सनी देओल की ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस लाखों में सिमटती नजर आ रही है। जानते हैं इन फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया…
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स और इंस्टाग्राम
इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। फिल्म बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की कहानी पर आधारित है। फिल्म कुख्यात आतंकवादी ‘गाजी बाबा’ के खात्मे को दिखाती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहले दिन ही धड़ाम हो गई। वहीं, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल की जाट की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन

2 of 5
'ग्राउंड जीरो' की सच्ची कहानी - फोटो : एक्स
ग्राउंड जीरो
इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म से एक अच्छी-खासी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, यह पहले दिन उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिखी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से महज एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 2001 के भारतीय संसद हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कहानी है केसरी चैप्टर 2 - फोटो : एक्स
केसरी 2
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘केसरी 2’ ने भी शुक्रवार को ठीक-ठाक कलेक्शन किया। फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा भी छू लिया। शुक्रवार को कमाई में मामूली उछाल के साथ इसने 4.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

4 of 5
केसरी 2 - फोटो : एक्स
‘केसरी’ 2 का कुल कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ ने 7.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की। पहले सप्ताह में इसने 46.1 करोड़ तक का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को 4.42 करोड़ की कमाई करते हुए इसने 50.52 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'जाट' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जाट
सनी देओल की ‘जाट’ को रिलीज हुए 16 दिन हो गए। फिल्म अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई है। इसने अब तक कुल 81.6 करोड़ का कारोबार किया है। शुक्रवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ‘जाट’ में सनी देओल के अलावा रेजिना कसांड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, संयमी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें