बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की ‘छावा’ लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हॉलीवुड फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ रिलीज के छठे दिन ही लाखों के आंकड़े पर आ पहुंची है। साउथ की फिल्म ‘तंडेल’ भी बॉक्स ऑफिस से ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है, हालांकि, इसकी कमाई भी लाखों में हो रही है। दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत की विदामुयर्ची भी बॉक्स ऑफिस पर पांव जमाए हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।