फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anubhav Sinha Exclusive: न ‘मुल्क 2’, न कोर्टरूम ड्रामा, अनुमानों से बिल्कुल अलग बनने जा रही अनुभव की नई फिल्म

Wed, 19 Feb 2025 09:32 AM IST
तनु चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

भारतीय निर्देशक अनुभव सिन्हा की अगली फीचर फिल्म को लेकर सिने जगत में बीते कई दिनों से हलचल है। कोई कह रहा है कि ये फिल्म 'मुल्क' का सीक्वल है, किसी ने अंदाजा लगाया कि ये फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा बनने जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
निर्देशक अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'आईसी 814' के निर्देशन से अंतरराष्ट्रीय सिने जगत में अपनी धाक जमाने वाले भारतीय निर्देशक अनुभव सिन्हा की अगली फीचर फिल्म को लेकर सिने जगत में बीते कई दिनों से हलचल है। कोई कह रहा है कि ये फिल्म 'मुल्क' का सीक्वल है, किसी ने अंदाजा लगाया कि ये फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा बनने जा रही है, लेकिन 'अमर उजाला' के पास इस बात की ठोस जानकारी है कि अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म न 'मुल्क 2' है, और न ही ये एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म होने जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
निर्देशक अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुभव सिन्हा की फिल्म निर्माण कंपनी बनारस मीडिया वर्क्स में इन दिनों शूटिंग शुरू होने से पहले की काफी हलचल बताई जा रही है। अनुभव अपनी राइटर्स टीम के साथ बीते एक महीने से दिन रात काम करते रहे हैं। अनुभव की ये आदत रही है कि जब तक फिल्म की कहानी उनको संतुष्ट नहीं करती है, वह शूटिंग शुरू नहीं करते हैं। इसके अलावा जिन्होंने भी उनका मुंबई में अंधेरी स्थित कार्यालय देखा है, वे बताते हैं कि उनको पढ़ने का बहुत शौक है। उनके दफ्तर की दीवारें किताबों से भरी नजर आती हैं।

विज्ञापन

3 of 5
आईसी 814 द कंधार हाइजैक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगले साल अनुभव सिन्हा की पहली फिल्म 'तुम बिन' को रिलीज हुए 25 साल हो जाएंगे। उनके करीबी बताते हैं कि अनुभव सिन्हा अब जो भी फिल्में बना रहे हैं, वे अपने अनुभवों को अपने फिल्म निर्देशन की धार बनाकर ही बना रहे हैं। किसी विषय को लेकर जिद पर अड़ना वह छोड़ चुके हैं, और इसका सबसे बड़ा फायदा उनकी मेकिंग में दिखा वेब सीरीज 'आईसी 814' के दौरान। इस सीरीज के निर्देशन से राहत पाते ही अनुभव ने अपनी अगली फिल्म शुरू कर दी थी, जिसकी शूटिंग अब जानकारी के मुताबिक अप्रैल महीने में दिल्ली में होगी।

4 of 5
निर्देशक अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुभव सिन्हा की गिनती हिंदी सिनेमा के उन नामचीन निर्देशकों में की जाती है, जिनके पास सिनेमा की विविधता है। वह 'तुम बिन', 'आर्टिकल 15', 'अनेक', 'भीड़' और 'थप्पड़' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं और अब बताते हैं कि उनकी जो अगली अनाम फिल्म है, उसमें कोर्टरूम के दृश्य तो हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से कोर्ट रूम ड्रामा नहीं कहा जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म का करीब 75 फीसदी हिस्सा कोर्ट रूम के बाहर शूट होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निर्देशक अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की एक साथ ये तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने 'थप्पड़' (2020) और 'मुल्क' (2018) में साथ काम किया है। 'थप्पड़' को क्रिटिक्स से शानदार रिव्यू मिले थे। यह फिल्म महिलाओं ने काफी सराही, क्योंकि इसमें महिला सम्मान के एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दो को उठाया गया था। तापसी को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इससे पहले 'मुल्क' को भी बेस्ट स्टोरी और बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें