छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
‘छावा’ का मंडे कलेक्शन
‘छावा’ ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस से 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, यह कमाई रविवार की तुलना में काफी कम है, लेकिन फिल्म ने टोटल कलेक्शन के मामले में टॉप किया है। रविवार को ‘छावा’ ने 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ यह तीसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। रविवार को इसने कुल 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा।