फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandeep Reddy Vanga: क्या बिना हीरो वाली फिल्म बनाएंगे संदीप? अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर किया इशारा

Mon, 03 Mar 2025 11:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी हीरो सेंट्रिक मूवीज बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में बताया कि वह अब बिना हीरो वाली फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। कब वह इस फिल्म को बनाएंगे, इसके बारे में भी डायरेक्टर ने बताया। 
विज्ञापन
1 of 5
हीरो सेंट्रिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम-@sandeepreddy.vanga

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्मों के सब्जेक्ट, ट्रीटमेंट को लेकर अकसर ही क्रिटिसाइज किए जाते हैं। वह अपनी फिल्मों में हीरो को अल्फा मेल या वॉयलेंट दिखाते हैं। इस बात पर कुछ महिला दर्शकों को समस्या रही है। हाल ही में संदीप ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह अब बिना हीरो वाली फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल' में रणबीर कपूर को निर्देशित किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिना हीरो वाली फिल्म बनाऊंगा 
हाल ही में यूट्यूब चैनल गेम चेंजर को दिए गए इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि वह अब ऐसी फिल्म बनाने की सोच रहे हैं, जिसमें कोई मेल लीड नहीं होगा, साथ ही फिल्म में कोई गाना भी नहीं होगा। आने वाले पांच सालों में वह ऐसी फिल्म बना सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Shahid in Animal: ‘एनिमल’ में 'कबीर सिंह' के तौर पर कैमियो कर सकते थे शाहिद, डायरेक्टर ने साझा किया किस्सा
विज्ञापन

3 of 5
संदीप रेड्डी वांगा ने शाहिद संग बनाई फिल्म 'कबीर सिंह' - फोटो : इंस्टाग्राम-@sandeepreddy.vanga
फीमेल ऑडियंस की नाराजगी पर बात की 
जब संदीप से पूछा जाता है कि बिना हीरो वाली आपकी फिल्म से महिला दर्शकों को खुशी होगी। इस पर संदीप का जवाब था कि वो भी उनको पसंद नहीं आएगा। इस बात को वह लिखकर देने को भी तैयार हैं। दरअसल, संदीप की फिल्मों को अकसर ही फीमेल ऑडियंस नापसंद करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें:Sandeep Reddy Vanga: संदीप वांगा ने सलमान खान की इन फिल्मों की तारीफ की, बोले- 'मैं उन क्लासिक्स को छूने की... 

4 of 5
रणबीर कपूर (एनिमल) - फोटो : अमर उजाला
रणबीर स्टार ‘एनिमल’ को लेकर आलोचना हुई 
संदीप रेड्डी ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ बनाई थी। इसमें भी एक्टर का किरदार कई दर्शकों को पसंद नहीं आया। कहा गया कि यह किरदार समाज पर बुरा असर डालेगा। फिल्म में अपने पिता को प्रोटेक्ट करने के लिए रणबीर कपूर का किरदार, कई लोगों को मार देता है। फिल्म में काफी वॉयलेंस दिखाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम-@sandeepreddy.vanga
संदीप रेड्डी वांगा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
संदीप की अगली फिल्मों की बात की जाए तो वह  'स्पिरिट' और 'एनिमल पार्क' बना रहे हैं। एनिमल पार्क में रणबीर कपूर ही लीड रोल में होंगे। वहीं ‘स्पिरिट’ में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रभास के फैंस को लंबे समय से इंतजार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें