द ताज स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
द ताज स्टोरी
परेश रावल दुनिया के सात अजूबों में से एक ‘ताज महल’ पर आधारित फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ लेकर आए हैं। हालांकि, फिल्म की कोई ज्यादा चर्चा नहीं है और न ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कर पा रही है। मंगलवार को 1.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली ‘द ताज स्टोरी’ बुधवार को अपने छठे दिन 1.49 करोड़ रुपए ही जुटा पाई। इस तरह से छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 9.99 करोड़ रुपए ही हो पाया है।