Border 2 VS Mardaani 3 Collection: वीकडेज में भी 'बॉर्डर 2' अच्छा कलेक्शन कर रही है। सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई जारी रही। सात दिनों में टोटल कलेक्शन के मामले में इसने 'धुरंधर' को पछाड़ा है।
सिनेमाघरों में इन दिनों 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर' चल रही हैं। पहले दिन और वीकएंड पर 'बॉर्डर 2' ने अच्छा कलेक्शन किया। इसके बाद इसे गणतंत्र दिवस की छुट्टी का भी फायदा मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हालांकि रिलीज के पांचवें दिन के बाद 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन घटा है। आज सिनेमाघरों में 'मर्दानी 3' रिलीज हो रही है। अब देखना होगा कि यह फिल्म 'मर्दानी 3' के आगे कितना चल पाती है?
विज्ञापन
2 of 5
बॉर्डर 2
- फोटो : अमर उजाला
'बॉर्डर 2' का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2’ वीकएंड के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। गुरुवार को फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म ने 226.54 करोड़ रुपये की कमाई की है।
ओपनिंग डे पर 'बॉर्डर 2' ने 30 करोड़ रुपये कमाए थे।
दूसरे दिन इसने 36.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
तीसरे दिन फिल्म की कमाई 54.5 करोड़ रुपये रही थी।
चौथे दिन इसने सबसे ज्यादा 59 करोड़ रुपये कमाए थे।
पांचवें दिन फिल्म की कमाई घटी थी और 20 करोड़ रुपये कमाए थे।
छठे दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।
सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
आठवें दिन खबर लिखे जाने तक इसने 2.29 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
'बॉर्डर 2' ने सात दिनों में 'छावा', 'टाइगर 3' और 'सुल्तान' का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने सात दिनों में 219.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
'टाइगर 3' ने सात दिनों में 214.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
'सुल्तान' ने सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 208.82 करोड़ रुपये कमाए थे।
4 of 5
धुरंधर बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर'
फिल्म 'बॉर्डर 2' ने जहां गुरुवार को 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, वहीं 'धुरंधर' ने 33 लाख रुपये कमाए हैं। सात दिनों में 'बॉर्डर 2' ने 224.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं सात दिनों में 'धुरंधर' ने 207.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से 'बॉर्डर 2' ने सात दिनों के टोटल कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया है। 'धुरंधर' आज 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो गई है।
'मर्दानी 3' और 'मायासभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन'
आज सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की की अदाकारी वाली फिल्म 'मर्दानी 3' और 'मायासभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन' रिलीज हो रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन पर क्या फर्क पड़ता है।
'मर्दानी 3' कलेक्शन
'मर्दानी 3' आज 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इसने धीमी शुरुआत की है। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज के एक हफ्ते के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।