फिल्म 'जोगैटो'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
कोविड महामारी के दौरान कई लोगों की नौकरियां चली गई। जीविकोपार्जन के लिए जिसको जो काम मिला वह काम कर लिया। फिल्म 'जोगैटो' में ऐसे ही एक किरदार मानस की कहानी है जिसे कपिल शर्मा निभा रहे हैं। मानस किसी कंपनी में मैनेजर का काम करता है और नौकरी छूटने के बाद डिलीवरी बॉय बन जा है। कपिल शर्मा कहते हैं, 'यह एक ऐसा किरदार है जिससे आम लोगों का रिश्ता सीधे बनता है। मेरी छवि भले एक हास्य कलाकार की है, लेकिन मैं टीवी पर अगर दो घंटे कॉमेडी कर रहा हूं, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मैं पूरे दिन ही ही कॉमेडी करता रहता हूं। हर इंसान के अंदर कई तरह के इमोशन होते है। कॉमेडी के अलावा अब लोगो को मेरा दूसरा रूप देखने को मिलेगा।'