फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमियो करते हुए इन कलाकारों को पहली बार में नहीं पहचान पाएंगे आप, आमिर तो इस फिल्म में पत्नी संग दिखे थे

Sun, 12 Apr 2020 12:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में कैमियो रोल का भी खास महत्व है। कभी फिल्म हिट कराने के लिए सलमान शाहरुख की फिल्म में कैमियो करते हैं तो कभी शाहरुख सलमान की फिल्म में नजर आते हैं। इन दो बड़े स्टार्स के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में ऐसे कई कलाकार गेस्ट अपीयरेंस में नजर आए लेकिन पहली बार में उन्हें नोटिस नहीं किया गया। इन्हें पहचानने के लिए आपको दोबारा फिल्म देखनी पड़ेगी। आइए जानते हैं कौन से हैं वो कलाकार।
विज्ञापन

2 of 5
KUCH KUCH HOTA HAI

कुछ कुछ होता है- फराह खान, निखिल आडवानी

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। डायरेक्टर निखिल आडवाणी और फराह खान ने 'कुछ कुछ होता है' में कैमियो किया था। आपको याद है फिल्म में नीलम का वो खास शो, इसी में फराह नजर आईं थीं। अगर अब भी नहीं याद तो एक बार और फिल्म देख लें।
विज्ञापन

3 of 5
ZOYA

कामसूत्र- जोया अख्तर

1996 में आई फिल्म 'कामसूत्र' में जोया अख्तर ने वेश्यालय की एक डांसर का छोटा सा किरदार अदा किया था। फिल्म 'कामसूत्र' में रेखा ने कामसूत्र पढ़ाने वाली टीचर का रोल किया। उस वक्त बेशक आपने उन्हें नोटिस न किया हो लेकिन अब दोबार देखने पर आप इन्हें जरूर पहचान जाएंगे।

4 of 5
DIL CHAHTA HAI

दिल चाहता है- किरण राव

आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव 'दिल चाहता है' में कैमियो करती नजर आईं थीं। फिल्म के गोवा सीक्वेंस में किरण नजर आईं थीं। दिल चाहता है 2001 में फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित की गई कॉमेडी फिल्म है। 2001 में फिल्म ने हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DDLJ

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे- उदय चोपड़ा

फिल्म DDLJ का गाना 'हो गया है तुझको तो प्यार सजना...' में उदय चोपड़ा काजोल के साइड से सर्राटे से साइकिल चलाते हुए गुजर गए थे। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने किया था। काजोल और शाहरुख की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें