फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Archies: जानें कौन हैं जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ की डॉट, जिनके नाम और लुक्स की हो रही चर्चा

Mon, 16 May 2022 09:34 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द आर्चीज की अभिनेत्री डॉट - फोटो : सोशल मीडिया
जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ कई और यंग टैलेंट भी डेब्यू को तैयार हैं। लेकिन इन सबके बीच एक लड़की की चर्चाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं, जिसका नाम डॉट है। डॉट का नाम और उनका लुक लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। आज हम आपको उन्हीं से जुड़ी बातें बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
डॉट - फोटो : Instagram
कौन हैं डॉट
‘द आर्चीज’ की अभिनेत्री डॉट का पूरा नाम अदिति डॉट है। डॉट अपने उपनाम का ही इस्तेमाल करती हैं। वह दिवंगत भारतीय रॉक संगीतकार अमित सहगल की बेटी हैं। यहीं नहीं डॉट खुद भी एक संगीतकार और गायिका हैं। उनकी एक बहुत लोकप्रिय मूल रचना 'एवरीबॉडी डांस टू टेक्नो' थी। इसके साथ ही वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपने गाने गाते हुए कई वीडियो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
डॉट - फोटो : Instagram
फिल्म में दिया म्यूजिक
वह छह साल की उम्र से म्यूजिक से जुड़ी हुई हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स द्वारा सालों पहले बनाई गई एक वेलेंटाइन डे वीडियो में भी दिखाया गया था। डॉट ने ‘द आर्चीज’ में एक्टिंग के साथ म्यूजिक भी दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी थी और कहा, ‘मैंने जोया अख्तर की फिल्म में कुछ गाने गाए हैं और म्यूजिक भी दिया है और हां मैं भी इसमें हूं।’
विज्ञापन

4 of 4
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया
ये भी हैं फिल्म का हिस्सा
स्टार किड्स के अलावा 'द आर्चीज' में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और युवराज मेंदा भी हैं। मिहिर आहूजा ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ और सीरीज ‘बार्ड ऑफ बल्ड’ व ‘मिशन ओवर मार्स’ में नजर आए हैं। वहीं, वेदांग रैना एक सिंगर हैं और उन्होंने कई कवर सॉन्ग गाए हैं। इसके अलावा युवराज को डांस और एक्टिंग का शौक है। जोया अख्तर की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 2023 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें