मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में चल रहे फिल्म फेस्टिवल में भी निर्माता संजय राउतरे की फिल्म अंधाधुन ने कमाल कर दिया। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत दो पुरस्कार जीते हैं। फिल्म फेस्टिवल का सबसे अहम अवार्ड एक्सीलेंस इन सिनेमा हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को दिया गया।
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का ये दसवां साल है और इस साल इस जश्न को मनाने के लिए हिंदी सिनेमा के तमाम मशहूर सितारे मेलबर्न पहुंचे हुए हैं। गुरुवार की रात फिल्म पुरस्कारों के नाम रही और ये शाम तमाम वजहों से खास बन गई।
विज्ञापन
2 of 4
Zoya Akhtar
- फोटो : amar ujala mumbai
गली बॉय को बेस्ट फिल्म अवार्ड
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर अनोखी प्रेम कहानी दर्शाने वाली फिल्म गली बॉय को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार फिल्म की निर्माता निर्देशक जोया अख्तर ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्राप्त किया। साउथ के सुपरस्टार बन चुके विजय सेतुपति को फिल्म सुपर डीलक्स के लिए जब सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला तो पूरा हाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। विजय ने इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
3 of 4
Tabu
- फोटो : amar ujala mumbai
जब तालियों से गूंज उठा पूरा हॉल
मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल की शाम जिस पुरस्कार पर लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और जिस कलाकार को स्टैंडिग ओवेशन दिया, वह रहीं मशहूर फिल्म अभिनेत्री तब्बू। तब्बू को इस समारोह में फिल्म अंधाधुन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। फिल्म अंधाधुन के निर्देशक श्रीराम राघवन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।
शाहरुख को मिला एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड
मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए एक्सीलेंस इन सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्देशक ओनीर और फिल्म सिम्बा को पीपल्स च्वाइस अवार्ड मिला, वहीं निर्माता निर्देशक करण जौहर को भी उनकी फिल्म कुछ कुछ होता के बीस साल पूरे होने पर पुरस्कार मिला। वहीं शाहरुख खान को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित ला ट्रोब विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। अभिनेता को यह उपाधि शुक्रवार को यहां प्रदान की गई और इसका मकसद उनके द्वारा वंचित बच्चों की मदद करने और एमईईआर फाउंडेशन के जरिए महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके काम को पहचान देना था। इसके अलावा उन्हें यह डिग्री मनोरंजन उद्योग में दिए गए उनके योगदान के लिए दिया गया।
शॉर्ट फिल्म पुरस्कार
मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में इसके अलावा अली मौसावी की शॉर्ट फिल्म फिल्म माई नेम इज मोहम्मद एंड रायगढ़, वी डोन्ट एक्सिस्ट और जेनेविवे क्ले की शॉर्ट फिल्म बी माई ब्रदर को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के पुरस्कार मिले। सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म का पुरस्कार बुलबुल कैन सिंग को दिया गया।