फरहान और शिबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ हफ्तों से अफवाहें चल रही हैं कि लवबर्ड्स फरहान और शिबानी इस साल मार्च-अप्रैल में मुंबई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि की वजह से उनकी योजनाएं परिवर्तित हो गईं हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फरहान और शिबानी की डेस्टिनेशन वेडिंग होने की संभावना है। दंपति कथित तौर पर गोवा में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर को मद्देनजर रखते हुए इस कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है।