बॉलीवुड में पर्दे पर तो बहुत सी प्रेम कहानियां दिखाईं जाती हैं, लेकिन दर्शकों को वो प्रेम कहानियां बहुत पसंद आती हैं जो पर्दे के पीछे चलती रहती हैं। मनोरंजन जगत में अक्सर साथ काम करते करते सितारे एक दूसरे के करीब आ जाते हैं और दर्शक उनकी प्रेम कहानी के गवाह बन जाते हैं। ऐसे ही फैंस को बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियां देखने को मिली थीं। इन जोड़ियों को देखकर फैंस को लगता था कि उन्हें बहुत जल्द शादी की खुशखबरी भी मिलेगी, लेकिन किसी कारण से इन कपल्स का ब्रेकअप हो गया। इन सितारों की ब्रेकअप की खबरों ने सिर्फ इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि फैंस को भी करारा झटका दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था।