डिजाइन पिक्चर
- फोटो : सोशल मीडिया
जोमैटो ने लिखा कि 'खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है।' जोमैटो के ट्वीट करने के बाद कंपनी के फाउंटर दीपेंद्र गोयल ने अपने पर्सनल अकाउंट से ट्वीट किया- 'हम भारत के विचारों और हमारे ग्राहकों-पार्टनरों की विविधता पर गर्व करते हैं। हमारे इन मूल्यों की वजह से अगर बिजनेस को किसी तरह का नुकसान होता है तो हमें इसके लिए दुख नहीं होगा।' यही नहीं जोमैटो ने इसके बाद एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया। नतीजा ये रहा कि कंपनी ट्विटर पर टॉप ट्रेडिंग में बनी रही। वही मामला बढ़ता देख जिस कस्टमर ने ट्वीट किया था उसने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है।