फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे के बाद सिद्धार्थ के साथ कार में गईं कियारा, वीडियो देख यूजर बोले- 'लगता है कुछ सरप्राइज है'

Thu, 01 Aug 2019 10:53 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
siddharth malhotra - फोटो : social media
फिल्म 'कबीर सिंह' से हिट होने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बुधवार को अपना 37वां बर्थडे मनाया । उन्होंने बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज के लिए बड़ी पार्टी ऑर्गनाइज की । पार्टी में कियारा के पैरेंट्स भी नजर आए । इसके अलावा शाहिद कपूर, करण जौहर, अरमान जैन, अनीशा मल्होत्रा और शाहिद कपूर जैसे बड़े सितारे पहुंचे । 
विज्ञापन

2 of 5
kiara advani - फोटो : social media
कियारा के बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । कियारा पार्टी में अपने पैरेंट्स के साथ आई थीं लेकिन गईं सिद्धार्थ के साथ । सिद्धार्थ और कियारा का पार्टी से जाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है । खबरों की मानें तो सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
kiara advani - फोटो : social media
वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है । कियारा और सिद्धार्थ के इस वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं । यूजर्स का कहना है कि दोनों साथ में बहुत क्यूट लग रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि सिड ने कियारा के लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर रखा है । दोनों वहीं जा रहे हैं ।' एक और यूजर लिखते हैं, 'कियारा शर्मा रही हैं ।'
 

4 of 5
shahid kapoor - फोटो : social media
बता दें कि कियारा ने अपना फिल्मी करियर फिल्म 'एमएस धोनी' से शुरू किया था । इसके बाद वो 'मशीन', 'लस्ट स्टोरीज और 'कलंक' जैसी फिल्मों भी नजर आईं । लेकिन कियारा को सबसे बड़ी सफलता 'कबीर सिंह' से मिली। ये फिल्म संदीप वांगा ने डायरेक्ट की है । 'कबीर सिंह' तमिल फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor - फोटो : social media
कियारा आडवाणी फिल्म की रिलीज के 1 महीना पूरा होने पर डायरेक्टर संदीप वांगा सहित पूरी स्टार कास्ट की तारीफ की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मेरे को-स्टार शाहिद कपूर विश्वासपात्र और अच्छे दोस्त हैं जिन्होंने एक सफर की तरह इस कहानी को पूरा किया और इसे वास्तविक और विश्वसनीय बनाया। मैं पहले से ही उनके पागलपन को याद करती हूं। संदीप सर का कहानी को पर्दे पर उतारा एक विश्वासपूर्ण था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें