फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो अभिनेत्री जो अपनी जिंदादिली से कभी बूढ़ी नहीं हुई, 97 की उम्र में जताई थी संबंध बनाने की इच्छा

Sat, 10 Jul 2021 04:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
zohra sehgal - फोटो : Social Media
जोहरा सहगल, नाम ही काफी है। ये नाम है उस अभिनेत्री और डांसर का जिसने कपूर खानदार की चौथी पीढ़ी तक के साथ काम किया। और अंत में 102 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहकर चली गई। आज जोहरा सहगल की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन साल 2014 में उनका निधन हो गया था। जोहरा सहगल जब तक जीवित रहीं उनकी उम्र भारतीय सिनेमा से एक साल ज्यादा रही।

जोहरा सहगल हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री थीं जो अपनी जिंदादिली से कभी बूढ़ी नहीं हुईं। जोहरा सहगल को भारत की पहली महिला अभिनेत्री माना जाता है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली। 

नवाबी खानदान से ताल्लुक
जोहरा सहगल 27 अप्रैल 1912 को रामपुर रियासत के नवाबी खानदान में पैदा हुईं। उनका पूरा नाम साहिबजादी जोहरा मुमताजुल्ला खान बेगम था।पेड़ों पर कूदना, उधम मचाना, बागों से फल तोड़कर खाना और आसपास गुजरते लोगों को परेशान करना जोहरा के बचपन की आदतों में शुमार रहा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोहरा सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
जोहरा सहगल की जिंदगी बचपन में संघर्षों भरी रही। छोटी उम्र में ही उनकी मां का निधन हो गया। उनकी मां चाहती थीं कि जोहरा लाहौर जाकर पढ़ें तो अपनी बहन के साथ वह चली गईं क्वीन मैरी कॉलेज में दाखिला लेने। कॉलेज में सख्त पर्दा होता था। उन्हें डांस का शौक था। वो जर्मनी के मैरी विगमैन बैले स्कूल में एडमिशन पाने वालीं पहली भारतीय महिला बनीं। तीन साल तक यहां जोहरा ने नए जमाने का डांस सीखा। इस दौरान उनकी मुलाकात भारत के मशहूर नर्तक उदय शंकर से हुई। पारंपरिक नृत्य में दिलचस्पी देख उदय शंकर बहुत खुश हुए और कहा कि वतन पहुंचते ही वह उनके लिए काम देखेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
zohra sehgal - फोटो : Social Media
1935 में जोहरा सहगल ने उदय शंकर को जापान में ज्वॉइन कर लिया। जापान के बाद मिस्र, यूरोप और अमेरिका होते हुए जोहरा ने उदय शंकर के साथ खूब दुनिया देखी। वापस देश लौटकर जोहरा ने उदय शंकर के साथ अल्मोड़ा स्थित स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। यहीं उनकी मुलाकात हुई कमलेश्वर सहगल से। जो कि इंदौर के रहने वैज्ञानिक थे। उन्हें पेटिंग, और भारतीय नृत्य का भी शौक था। जोहरा और कमलेश्वर ने शादी कर ली। 

4 of 7
zohra sehgal - फोटो : Social Media
जोहरा के पति उनसे उम्र में आठ साल छोटे थे। जोहरा और कमलेश्वर की शादी तमाम लोगों को रास न आई। हालात दंगे जैसे बन गए थे लेकिन, बाद में सब मान गए। हिंदुस्तान के बंटवारे की आग इनके घर तक भी आई। दोनों लाहौर पहुंचे और लेकिन लाहौर में उनका जिंदा बचना मुश्किल लगने लगा तो साल भर की बच्ची किरण को लेकर दोनों बंबई भाग आए।
विज्ञापन

5 of 7
zohra sehgal - फोटो : Social Media
1945 में जोहरा सहगल ने पृथ्वी थिएटर ज्वॉइन कर लिया। जोहरा सहगल ने 'बाजी', 'सीआईडी', 'आवारा' और 'नौ दो ग्यारह' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की। फिल्मी दुनिया से इतर जोहरा सहगल अच्छे खाने की शौकीन थीं। उनकी पसंदीदा चीजें थीं पकौड़े, कड़ी और मटन कोरमा। जब घर पर कोई मेहमान आते तो वो फौरन पकौड़े बनाने को कहतीं और परोसे जाने पर मेहमानों से ज्यादा खुद ही खा लिया करती थीं।
 
विज्ञापन

6 of 7
zohra sehgal - फोटो : Social Media
एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया था कि इस उम्र में भी उनकी जिंदादिली का राज क्या है? उन्होंने कहा था ह्यूमर और सेक्स। जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए सेक्स बहुत जरूरी है। मैं अब भी सेक्स चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
zohra sehgal, Ranbir Kapoor - फोटो : Social Media
जोहरा सहगल को भले ही फिल्म और टीवी ने बेशुमार शोहरत दी पर उन्हें बतौर अभिनेत्री थिएटर में संतुष्टि मिलती थी। थिएटर से उन्हें प्यार था हालांकि फिल्में कमाई का अच्छा जरिया थी। आखिरी बार जोहरा सहगल साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में नजर आई थीं। साल 2010 में भारत सरकार ने जोहरा सहगल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें