जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' का निर्देशन साउथ के चर्चित निर्माता एटली कुमार द्वारा किया गया है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सनाया मल्होत्रा और प्रियामणि जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। जवान के अलावा शाहरुख खान की इसी साल एक और फिल्म रिलीज होने वाली है। यह फिल्म राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 'डंकी' है, जिसमें अभिनेता के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।