फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सड़कों पर शाहरुख संग व्हील चेयर पर दिखीं अनुष्का शर्मा, 'जीरो' के दो पोस्टर रिलीज

Thu, 01 Nov 2018 10:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero - फोटो : twitter
डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म जीरो इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इसमें शाहरुख एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। अब इस फिल्म के दो नए पोस्टर रिलीज किए गए हैं। शाहरुख खान ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें वो अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। अनुष्का एक व्हील चेयर पर बैठी हुई हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
zero - फोटो : twitter
अनुष्का के साथ शेयर किए गए पोस्टर में पीछे बैकग्राउंड दिल्ली के कनॉट प्लेस का है। दोनों ने इससे पहले फिल्म रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान में साथ काम किया है। ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख बौने के किरदार में नजर आएंगे। दर्शकों के लिए ये एक बड़ा आकर्षण है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
zero - फोटो : twitter
वहीं दूसरे पोस्टर में कटरीना कैफ के साथ शाहरुख रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा कि 'क्या यह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। मेरी दोस्त.. जिसका दिल भी उतना ही प्यारा है। शुक्रिया जीरो को सही साबित करने के लिए।'

 

4 of 5
zero - फोटो : twitter
बॉक्स ऑफिस पर जीरो 21 दिसम्बर को रिलीज हो जाएगी। शाहरुख की पिछली फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। ऐसे में आनंद एल राय की ये फिल्म उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। आनंद एल राय ने इससे पहले तनु वेड्स मनु सीरीज की दोनों फिल्में और रांझणा का निर्देशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : twitter
शाहरुख खान की जीरो के ठीक एक हफ्ते बाद यानी 28 दिसंबर को रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर की फिल्म से शाहरुख की फिल्म जीरो के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें